IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत, घर में मिला 91 वर्षीय महिला का शव; जेवर गायब
अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग महिला का शव उनके घर के अंदर मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई स्पष्ट चोट नहीं मिली है। हालांकि, उनके मुंह से खून निकलने की बात सामने आई है, जिसके चलते मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक, घर से कुछ जेवर भी गायब मिले हैं। ऐसे में पुलिस हत्या और लूट के एंगल के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)