महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

Apr 21, 2026 - 23:34
Apr 21, 2026 - 23:35
 0  837
महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

हाथरस (आरएनआई) सादाबाद क्षेत्र के गाँव नगला मोहकमपुर में मंगलवार को आगामी महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर जोरदार नागरिक अभिनंदन किया। गाँव पहुँचने पर शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, सह-संयोजक भीकम सिंह चौहान और नरेश प्रधान का युवा साथी दीपक राघव व नकुल राघव ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीकम सिंह चौहान ने की तथा कुशल संचालन राजेंद्र सिंह धाकरे द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भीकम सिंह चौहान ने मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन और उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा है। उनकी शौर्य गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाना ही इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य है। शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने ग्रामीणों को कार्यक्रम का विधिवत निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी 9 मई को भव्य शोभायात्रा गौशाला रोड स्थित स्मृति भवन से विधि-विधान के साथ शुरू होगी। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दाऊजी महाराज मंदिर पर पहुँचकर संपन्न होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र चौहान, योगेंद्र चौहान, रघुराज सिंह, राजपाल चौहान, नवरत्न सिंह, किशनवीर सिंह परमार, शिव चौहान ​शिवम परमार, ​कुनाल चौहान, ​बॉबी चौहान, ​अनुज, अजीत, रंजीत, हितेश सिकरवार, अभिषेक तोड़ावरी, यशपाल, अमन, ​प्रदीप, ​रघुराज सिंह,​ रोहन राघव, ​सचिन कुमार, गोविंद चौहान, ​रवेंद्र चौहान, ​मनीष सिंह,​ नन्दकिशोर परमार, ​केशव सिंह, ​रणजीत सिंह, ​मोहित, संजू सहित भारी संख्या में ग्रामीण और क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0