बड़वानी में टैंकर ने कार को रौंदा, 5 युवकों की मौत
बड़वानी (आरएनआई) मध्यप्रदेश के बड़वानी में जुलवानिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टैंकर और कार की भीषण टक्कर में 5 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। सभी युवक बारात से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक अंदर ही फंस गए।
घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मृतकों में ये लोग शामिल हादसे में सचिन गोकुल वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25) और यशवंत सुपड़िया (30) की मौत हो गई। वहीं सुरेश (28), सोहन (28) गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)