अयोध्या पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन; साधु-संतों का लिया आशीर्वाद
अयोध्या। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए और प्रभु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए।
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने सहवाग को मंदिर की धार्मिक महत्ता के बारे में जानकारी दी। दर्शन-पूजन के बाद सहवाग ने अयोध्या के साधु-संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सहवाग के अयोध्या पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका दर्शन-पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)