गुना में सख्त चेकिंग: 15 साल पुरानी बस जब्त, कई पर चालानी कार्रवाई

Tuesday, April 21, 2026 - 23:41
Updated: 4 months ago
0
गुना में सख्त चेकिंग: 15 साल पुरानी बस जब्त, कई पर चालानी कार्रवाई

गुना (आरएनआई) शहर में 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के विरुद्ध आज थाना यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 15 बसों की जांच की गई

जांच के दौरान एक बस क्रमांक MP08/0506 निर्धारित आयु सीमा से अधिक पुरानी पाई जाने पर जब्त कर थाना यातायात में खड़ा कराया गया तथा अन्य बसों में परमिट, बीमा व प्रदूषण संबंधी कमियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई

साथ ही ‘राह वीर योजना’ के प्रचार-प्रसार हेतु बसों पर पोस्टर भी लगाए गए, जिससे आमजन को दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए जागरूक किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User