पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने रथींद्र बोस को बनाया उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कूच बिहार दक्षिण से विधायक रथींद्र बोस को उम्मीदवार घोषित किया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बोस ने शानदार जीत दर्ज की थी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रथींद्र बोस को 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल बोस की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे और उन्हें सर्वसम्मति से चुना जाएगा।
रथींद्र बोस ने कूच बिहार दक्षिण विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अविजित डे भौमिक को 23,284 मतों से हराया था। चुनाव में बोस को 1,08,482 वोट मिले, जबकि टीएमसी उम्मीदवार को 85,198 वोट हासिल हुए थे।
इस सीट पर मतगणना के दौरान भाजपा और टीएमसी उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दौर में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही, लेकिन बाद में रथींद्र बोस ने लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः बड़ी जीत दर्ज की।
अब विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अन्य दल भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देते हैं या नहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



