नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया बल

Monday, April 13, 2026 - 19:47
Updated: 4 months ago
0
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया बल

हरदोई (आरएनआई) आज महिला कल्याण विभाग हरदोई द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय कर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा गया कि यह आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण को पूरी तरह लागू करने की प्रतिबद्धता जताई गई है, जो ‘संकल्प से सिद्धि’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार (नेता) बनाने पर जोर दिया गया।

यह भी कहा गया कि यह कानून सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जमीनी स्तर (पंचायतों) से लेकर संसद तक महिलाओं की आवाज को मजबूत करने का माध्यम है। स्वच्छ भारत, जन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और अब राजनीतिक सशक्तिकरण का समय है।

सम्मेलन में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि जब महिलाएं शासन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेंगी, तो शासन की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा।

उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं विभागों में प्रदर्शित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User