चुप्पी तोड़ने का संदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से जगाई चेतना

Monday, April 13, 2026 - 19:48
Updated: 4 months ago
0
चुप्पी तोड़ने का संदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से जगाई चेतना

हरदोई (आरएनआई) महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहरे स्तर पर झकझोर दिया।

बीकॉम विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत इस नाट्य मंचन का मूल उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करना और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था। कलाकारों ने सशक्त अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि चुप्पी अत्याचार को बढ़ावा देती है, जबकि साहसिक प्रतिरोध ही बदलाव का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने कहा कि समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध खुलकर आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हम गलत का विरोध नहीं करेंगे, तब तक परिवर्तन की कल्पना अधूरी रहेगी।

इस आयोजन में बीकॉम विभाग की प्रवक्ता डॉ. गुरविंदर कौर और डॉ. अर्पिता मौर्य का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे और छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया यह संदेश न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है, बल्कि समाज में जागरूकता की नई अलख भी जगा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User