दशकों का इंतजार खत्म: कछौना की दो प्रमुख सड़कों के लिए 1.14 करोड़ रुपये स्वीकृत
कछौना, हरदोई (आरएनआई) किसी भी क्षेत्र के विकास का सार्वजनिक परिवहन महत्वपूर्ण होता है। गांव से शहर को जोड़ने में सुगम आवागमन में सड़क की मुख्य भूमिका होती हैं। स्थानीय ग्राम प्रधानों व प्रबुद्धजनों की मांग पर सभापति व सदस्य विधान परिषद सदस्य को अग्रवाल ने चोरी का आर्थिक विकास योजना से कछौना की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु शासन से स्वीकृत कराई। मंगलवार को विधायक रामपाल वर्मा युवा नेता संचित अग्रवाल ने सड़क ग्राम सभा समसपुर में विजय सिंह के घर से बालाजी मंदिर होते हुए महेशन मढ़िया डामर मार्ग तक व ग्राम दुगनाई से मवई तक सड़क का डामरीकरण का शिलान्यास किया। इन दोनों सड़कों के निर्माण से ग्राम सभा सहित क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों के इस तरह विकास कार्यों की सराहना की। विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा समसपुर में विजय सिंह के घर से बालाजी मंदिर होते हुए महेशन मढ़िया डामर मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क स्वीकृत हुई है। जिसकी लगभग 32 लाख रुपए की लागत की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह मार्ग की हालत काफी खराब थी। ग्राम सभा लोन्हारा में दुगनाई से मवई तक मार्ग काफी खराब था। खड़ंजा पूरी तरह से उखड़ चुका था, इस मार्ग से दो ग्राम सभा हथौड़ा व लोन्हारा को जोड़ेगी। यह माग निर्माण के लिए कई दशक से अपेक्षित पड़ा था। शासन से 82 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिसका डामरीकरण होगा। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। क्षेत्र की जन समस्याओं को प्रमुखता से शासन प्रशासन को अवगत कराकर निस्तारण करने का प्रयास करते हैं। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बन गई हैं। कुछ सड़के पहावां से हेमनखेड़ा तक, लखनऊ पलिया हाईवे से बराही मार्ग, मढ़ौआ से नौआखेड़ा तक, देवनपुर फटाक से ग्राम गनेश पुर तक, ग्राम पुरवा से धीरज खेड़ा होते हुए बघौली स्टेशन तक, ग्राम समसपुर में गांव के किनारे दिशा होते हुए बालामऊ संपर्क मार्ग तक, बबुरहा रेलवे फाटक से कन्हौआ संपर्क मार्ग आदि प्रमुख सड़कों को शीघ्र शासन प्रशासन से प्रयास करके इन मार्गों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा कछौना ब्लॉक हमारी जन्म व कर्म भूमि है। पूरा कछौना क्षेत्र परिवार के रूप में है। क्षेत्र के लोगों के प्यार स्नेह के कारण इस मुकाम पर पहुंच सका हूं। इस अवसर पर युवा नेता अर्जित वर्मा, रानू वाजपेई, श्रीश मिश्रा, पूर्व प्रधान कृष्णकांत सिंह, राजा सिंह, जब्बार, गौतम कनौजिया, कुलदीप गुप्ता, अवर अभियंता पुनीत गुप्ता सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)