उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Wednesday, June 10, 2026 - 22:06
Updated: 2 months ago
0
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

हाथरस (आरएनआई) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम दिन परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने पी0सी0 बागला इंटर कॉलेज तथा पी0सी0 बागला डिग्री कॉलेज हाथरस का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही परीक्षा गतिविधियों की निगरानी की। इसके उपरांत उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, छायादार प्रतीक्षा स्थल (शेड), बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में परीक्षार्थियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। निरीक्षण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के पिछले दो दिनों की तरह आज अंतिम दिन भी जनपद के सभी केंद्रों पर परीक्षा अत्यंत शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल रही है। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और यातायात व्यवस्था को इस प्रकार संभाला गया है कि अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो और जनपद में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के बेहतर तालमेल व पुख्ता बंदोबस्त के चलते परीक्षा पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो रही है।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User