मेरठ में ऑर्डर पहुंचने में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की पिटाई, 20 से ज्यादा डिलीवरी कर्मियों ने दिया धरना
मेरठ में ऑर्डर पहुंचाने में महज पांच मिनट की देरी को लेकर एक युवक ने डिलीवरी बॉय अमित यादव के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी ने पहले उसे लात-घूंसों से पीटा और फिर कमरे में खींचकर ले गया, जहां भी उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी।
घटना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर गंगा हाइट्स बिल्डिंग की बताई जा रही है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, डिलीवरी बॉय की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान यमन के रूप में हुई है, जो आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर बताया जा रहा है।
डिलीवरी बॉय ने किया काम बंद

घटना के विरोध में शनिवार सुबह करीब आठ बजे 20 से अधिक डिलीवरी बॉय भावनपुर थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया। प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी कर्मियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि गिरफ्तारी होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)