दिव्यांगों के लिए सांकेतिक भाषा व योग प्रशिक्षण शिविर जारी
हाथरस (आरएनआई) रावत शिक्षा समिति के दिव्यांग नि:शुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र में 10 दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण एवं योगोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।शिविर में दिव्यांगजनों, उनके अभिभावकों तथा विभिन्न विभागों से जुड़े लोगों को सांकेतिक भाषा व योग के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है, ताकि दिव्यांगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सके। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों की बात समझे बिना उन्हें न्याय दिलाना संभव नहीं है, इसलिए ऐसे प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं।कार्यक्रम में संस्था द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों, विशेषकर दिव्यांगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने, सफाई अभियान और सेवा गतिविधियों की सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनका उत्साहवर्धन भी किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक और अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। अंत में सभी को अल्पाहार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



