दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर अभेद्य सुरक्षा, 25 हजार जवान और 1,000 से ज्यादा CCTV तैनात

Saturday, August 15, 2026 - 09:57
0
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर अभेद्य सुरक्षा, 25 हजार जवान और 1,000 से ज्यादा CCTV तैनात

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर है। खासतौर पर लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के लिए 25 हजार से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं।

लाल किले के आसपास 1,000 से अधिक हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें एआई और वीडियो एनालिटिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनके जरिए भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और अन्य संभावित खतरों पर नजर रखी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत लाल किले के प्रवेश बिंदुओं और आसपास के इलाकों में कई स्तरों पर जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष एंटी-टेरर रिस्पॉन्स सिस्टम भी तैयार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों को परखने के लिए कई मॉक ड्रिल भी की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User