हरदोई में मंदिरों व पर्यटन स्थलों के निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराए जाएं।
बैठक के दौरान निर्माणाधीन स्थलों में सई नदी स्थित मां शीतला माता मंदिर, रूइया गढ़ी, संडीला स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर, भरावन के जंगली शिव बाबा देवस्थान, कछौना के लगड़ेदास कुटी हनुमान मंदिर, बावन के श्री शिव संकट हरण मंदिर, भरखनी के रामताल मंदिर, मेहंदी घाट स्थित बेरिया बाबा मंदिर, धोबिया आश्रम तथा अहिरोरी के बाबा भूतनाथ दरबार के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सवायजपुर के कन्हैया लाल मंदिर, बावन के मां कुसुमा देवी मंदिर, सांडी के माता अंबिका देवी मंदिर, संडीला के पचपकरिया माता मंदिर, पिहानी के श्री संकट मोचन हनुमान एवं दुर्गा-कृष्ण मंदिर, नगर के श्रवण देवी मंदिर, माता मनदेवी मंदिर तथा शाहाबाद के सिद्धपीठ संकटा देवी मंदिर के पूर्ण हो चुके निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें शीघ्र हैंडओवर कराया जाए तथा शेष निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि जनपद की पौराणिक एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियां पर्यटन समिति के सदस्यों से प्राप्त कर आगामी सोमवार तक उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सदस्य अशोक कुमार सिंह, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अविनाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)