लंबित मामलों पर जिलाधिकारी नाराज, समयसीमा में निस्तारण के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में स्टार संदर्भ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टार संदर्भ से जुड़े शिकायतों एवं प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण करते हुए संबंधित आख्या समय से अपलोड की जाए। उन्होंने कार्यों में लापरवाही न बरतने और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निर्वहन करने पर भी जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)