सीएम योगी ने मित्सुई प्रबंधन से की निवेश पर अहम चर्चा, यूपी में बड़े निवेश का दिया न्योता

Wednesday, February 25, 2026 - 11:44
0
सीएम योगी ने मित्सुई प्रबंधन से की निवेश पर अहम चर्चा, यूपी में बड़े निवेश का दिया न्योता

लखनऊ (आरएनआई) जापान दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में निवेश को लेकर एक और अहम पहल की है। दौरे के पहले दिन बुधवार को टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कंपनी Mitsui & Co. के शीर्ष प्रबंधन के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्हें उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टोक्यो पहुंचने पर पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद हुई बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए उभरता हुआ वैश्विक गंतव्य बताते हुए राज्य की औद्योगिक क्षमता और अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। बातचीत के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सोलर, बायो-एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं पर फोकस किया गया, जबकि आईसीटी सेक्टर में आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल सेवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम में सहयोग पर चर्चा हुई। सेमीकंडक्टर सेक्टर में चिप निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन के विस्तार को लेकर रुचि दिखाई गई। वहीं डेटा सेंटर क्षेत्र में हाइपर-स्केल डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कनेक्टिविटी हब जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर गहन विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने मित्सुई प्रबंधन को दीर्घकालिक साझेदारी का प्रस्ताव देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत–जापान औद्योगिक सहयोग को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार होने के साथ-साथ बेहतर कनेक्टिविटी, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, मजबूत एक्सप्रेसवे नेटवर्क और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स उत्तर प्रदेश को निवेशकों के लिए अत्यंत आकर्षक बनाते हैं।

इस बैठक को भारत-जापान आर्थिक संबंधों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User