हरदोई में बाजरा न पहुंचने से राशन वितरण ठप, लाभार्थी परेशान

Sunday, March 22, 2026 - 19:52
Updated: 5 months ago
0
हरदोई में बाजरा न पहुंचने से राशन वितरण ठप, लाभार्थी परेशान

हरदोई (आरएनआई) जनपद में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा 12 मार्च से 28 मार्च तक खाद्यान्न वितरण का आदेश जारी किए जाने के बावजूद बाजरा की आपूर्ति समय पर न होने से राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है। मोटे अनाज के रूप में इस माह बाजरा वितरण का प्रावधान किया गया था, लेकिन उचित दर विक्रेताओं तक खाद्यान्न नहीं पहुंचने के कारण पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है।

शासन के निर्देशानुसार निर्धारित अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना था। विभागीय स्तर पर आदेश जारी होने के बाद भी जमीनी स्तर पर आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी। 21 मार्च तक कई क्षेत्रों में बाजरा उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके चलते कोटेदार वितरण शुरू नहीं कर पाए। परिणामस्वरूप लाभार्थियों को बार-बार उचित दर दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ?

कोटेदारों का कहना है कि उनके पास वितरण के लिए बाजरा ही नहीं पहुंचा है। ऐसे में राशन वितरण करना संभव नहीं है। वितरण की अंतिम तिथि 28 मार्च नजदीक होने से कोटेदारों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बाजरा उपलब्ध नहीं कराया गया तो निर्धारित अवधि में वितरण पूरा कर पाना मुश्किल होगा। 

बाजरा की अनुपलब्धता के कारण गरीब परिवारों की खाद्यान्न व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई लाभार्थियों ने बताया कि इस माह अभी तक राशन नहीं मिल पाया है, जिससे घरेलू जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसको लेकर असंतोष भी बढ़ता जा रहा है। 

ठेकेदारों की मनमानी पर विभाग अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहा है। डीएसओ का वितरण आदेश जारी होने के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कोटेदार संगठन ने जिला प्रशासन से तत्काल बाजरा की आपूर्ति कराने, वितरण अवधि बढ़ाने और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User