गांधी पार्क तिराहा पर एडीएचआर ने फहराया, तिरंगा राष्ट्रीय हित में लिया संकल्प दोहराया

Saturday, August 15, 2026 - 22:44
Updated: 2 days ago
0
गांधी पार्क तिराहा पर एडीएचआर ने फहराया, तिरंगा राष्ट्रीय हित में लिया संकल्प दोहराया

हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी पार्क तिराहा पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके शांता बहन एवं एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।ब्रह्माकुमारी बीके शांता बहन ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की वीर गाथाओं को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई।एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि यह आजादी लाखों बलिदानियों के कारण मिली है, जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया। उन्होंने कहा कि आजादी हासिल करना जितना कठिन था, उसे सुरक्षित रखते हुए देश को आगे बढ़ाना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है। आज के दिन हमें आगामी वर्ष के लिए संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र, समाज और अपने शहर के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सशक्त, स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

एडीएचआर के जिला अध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना का वातावरण बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने भारत की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शैलेंद्र सांवलिया, उपवेश कौशिक,दीपेश अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, आयुष अग्रवाल, सौरभ सिंघल, गोपाल बाबू, रवि गुप्ता,मुरारी चौधरी, अमन बंसल,शैलेशअग्रवाल,आकाश वार्ष्णेय, अमित गर्ग,सुरेश चंद्र अग्रवाल, भानुप्रकाश वार्ष्णेय भव्यांश वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User