गुना में नक़द बरामदगी मामले पर सख़्त कार्रवाई, एसपी अंकित सोनी हटाए गए

Sunday, March 22, 2026 - 19:43
Updated: 5 months ago
0
गुना में नक़द बरामदगी मामले पर सख़्त कार्रवाई, एसपी अंकित सोनी हटाए गए

गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नक़द बरामद होने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए यह निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक शिथिलता, लापरवाही या किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत देखा जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User