हरदोई मे परिवारिक विरोध के बीच प्रेम संबंध का अंत, पेड़ से लटके मिले युवक-युवती

Tuesday, May 5, 2026 - 12:34
Updated: 3 months ago
0
हरदोई मे परिवारिक विरोध के बीच प्रेम संबंध का अंत, पेड़ से लटके मिले युवक-युवती

हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह बबुराई गांव के पास खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा (22) पुत्र राजबहादुर और काजल कुशवाहा (16) पुत्री सुरेंद्र, निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं और दोनों के घर भी पास-पास हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था, जिससे वे मानसिक तनाव में थे।

सोमवार देर रात युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में दोनों को दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद सूचना पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एएसपी आलोक राज नारायण और कोतवाल अरविंद राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से गहन जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User