वर्दी में पैर दबाने का वीडियो वायरल, दो होमगार्ड सस्पेंड; विभागीय जांच शुरू
लखनऊ। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी। वीडियो में वर्दी पहने एक व्यक्ति दूसरे शख्स के पैर दबाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वीडियो घाटमपुर एसडीएम के सरकारी आवास से जुड़ा है।
मामला सामने आने के बाद वर्दी की गरिमा और ड्यूटी के दौरान निजी कार्य किए जाने को लेकर सवाल उठे। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच जिला कमांडेंट होमगार्ड, कानपुर नगर को सौंपी।
जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्ति होमगार्ड हैं। वीडियो में होमगार्ड मनोज कुमार द्वारा होमगार्ड रजत के पैर दबाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई। जांच पूरी होने के बाद दोनों होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।
अधिकारियों के अनुसार, वर्दी में रहते हुए गैर-आधिकारिक या निजी कार्य करना स्वीकार्य नहीं है। मामले में वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया और पूरी घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)