बरेली में वकीलों के चैंबर पर चला बुलडोजर, रात में नगर निगम ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Friday, August 14, 2026 - 12:41
0
बरेली में वकीलों के चैंबर पर चला बुलडोजर, रात में नगर निगम ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

बरेली में नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार रात कचहरी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए वकीलों के अस्थायी चैंबर और अन्य अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

नगर निगम की टीम दो बुलडोजर लेकर कचहरी के पास पहुंची। कार्रवाई से पहले आसपास का रास्ता और बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई में सड़क किनारे बने अस्थायी चैंबर और अन्य कब्जे हटा दिए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, कचहरी के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क किनारे बने चैंबरों के कारण दिनभर जाम की स्थिति रहती थी। इसी को देखते हुए नगर निगम ने रात में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

वकीलों के विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्रवाई पूरी होने के बाद कई वकील मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नगर निगम की टीम वहां से जा चुकी थी।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक ध्वस्तीकरण को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि ‘ऑफिसर ऑफ द कोर्ट’ की परिकल्पना केवल जुमला प्रतीत होती है।

सहायक नगर आयुक्त मयंक ने बताया कि कचहरी के पास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है, ताकि जाम की समस्या कम हो और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User