राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट, आध्यात्मिक संवाद में लिया आशीर्वाद
मथुरा (आरएनआई) द्रौपदी मुर्मू ने अपने ब्रज दौरे के दौरान वृंदावन पहुंचकर प्रसिद्ध संत संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक विषयों पर गहन संवाद किया और संत महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आश्रम पहुंचने पर संत प्रेमानंद महाराज ने उनका स्वागत किया और ब्रज की समृद्ध भक्ति परंपरा, यमुना संरक्षण तथा समाज सेवा से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संत समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर संत प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया। वहीं राष्ट्रपति ने भी देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने में संतों के योगदान को अहम बताया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)