राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान, बोले- यह 'कलंक', 20 जुलाई तक पूरा होगा निर्माण कार्य
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण को "कलंक" बताते हुए कहा कि इस घटना से सभी रामभक्त आहत हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं और ऐसी घटना पूरे मंदिर प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है।
अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रहा है। इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी सिफारिश के आधार पर ट्रस्ट अंतिम निर्णय लेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शनिवार को आयोजित बैठक का उद्देश्य केवल मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा करना है। इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे, बल्कि निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की प्रगति और शेष कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर परिसर में शेष सभी निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही कहा कि निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)