NLSIU में भी सीजेआई सूर्यकांत और बीसीआई चेयरमैन का विरोध, दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर छात्रों ने जताई आपत्ति

Sunday, August 16, 2026 - 13:03
0
NLSIU में भी सीजेआई सूर्यकांत और बीसीआई चेयरमैन का विरोध, दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर छात्रों ने जताई आपत्ति

हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी के बाद अब बंगलूरू स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) में भी भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ छात्रों और पूर्व छात्रों ने विरोध जताया है।

15 अगस्त को जारी एक बयान में 2026 बैच के 165 स्नातक छात्रों, 409 मौजूदा छात्रों और 128 पूर्व छात्रों ने सीजेआई सूर्यकांत और बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के आगामी दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर आपत्ति जताई। छात्रों ने नालसर के छात्रों के खिलाफ बीसीआई की ओर से की गई कार्रवाई की भी निंदा की, हालांकि बाद में वह आदेश वापस ले लिया गया था।

छात्रों ने नालसर के छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के सामने अपनी बात रखने का साहस और नैतिक दृढ़ता दिखाई है। बयान में कहा गया कि किसी सार्वजनिक विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ किसी वैधानिक संस्था की ओर से इस तरह की कार्रवाई शुरू किया जाना गंभीर चिंता का विषय है।

छात्रों का कहना है कि बीसीआई ने नालसर के खिलाफ सभी कार्यवाहियां बंद कर दी हैं, लेकिन उनके मुताबिक, कार्रवाई शुरू किए जाने की प्रकृति और उसके व्यापक प्रभाव को केवल आदेश वापस लेने से खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस पूरे मामले में बीसीआई और उसके चेयरमैन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User