मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हाथरस दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का ADG आगरा जोन ने लिया जायजा
हाथरस, मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद हाथरस भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा श्री एस.के. भगत द्वारा जिलाधिकारी हाथरस श्री अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन वीवीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)