भगवान परशुराम शोभायात्रा का देर रात तक बाजारों में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

Saturday, March 21, 2026 - 14:15
Updated: 5 months ago
0
भगवान परशुराम शोभायात्रा का देर रात तक बाजारों में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत

हाथरस (आरएनआई) भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का नगर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा नगर भक्ति, उत्साह एवं आस्था के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलमालाएं अर्पित कर जयघोष के साथ शोभायात्रा का अभिनंदन किया।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की मनोहारी झांकी, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बाजारों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस भव्य आयोजन में मेला अध्यक्ष योगा पंडित जी का विशेष योगदान रहा। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन और सक्रिय देखरेख में शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत व्यवस्थित, भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन की रूपरेखा से लेकर व्यवस्थाओं के संचालन तक उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की। शोभायात्रा की गरिमा, अनुशासन और विशाल स्वरूप ने मेला अध्यक्ष योगा पंडित जी के कुशल नेतृत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, चिरागवीर उपाध्याय, बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा तथा मेला निदेशक डॉ. विकास शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोभायात्रा की भव्यता की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।मेला निदेशक डॉ. विकास शर्मा ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके समन्वय और व्यवस्थागत सहयोग से शोभायात्रा का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। आयोजन ने नगर में धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया।आयोजन में डॉ जितेंद्र स्वरूप फौजी, उदय वीर शर्मा, हरिशंकर शर्मा, विजय शर्मा उर्फ बेंजू पंडित, विवेक उपाध्याय, निरंज उपाध्याय, विशाल सारस्वत, सुमित शर्मा लहरा, ललित शर्मा उर्फ लब्बू पंडित, श्रीकृष्ण शर्मा, रूपेश शर्मा, देव मोहन शर्मा, दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट, राकेश उपाध्याय, मुकेश शर्मा, विपिन गौड़, गोपाल शर्मा, गौरव शर्मा, विकास माहेश्वरी, गोपाल कृष्ण शर्मा, किशोरी प्रसाद शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रतीक शर्मा, उचित शर्मा, धीरज गुप्ता, डॉ. प्रशांत पथवारी, मुकेश दीक्षित, मदन शर्मा, सोनू पथवारी, रामनिवास शर्मा, आशुतोष दीक्षित, संदीप उपाध्याय, विशाल शर्मा, रामेश्वर सारस्वत, शुभ दयाल शर्मा, सुरेश शर्मा, वीर उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, प्रसून चंचल, जनार्दन शर्मा, अंकित जैन, पवन शर्मा, शशि, रचित शर्मा, प्रमोद कौशिक, विकास शर्मा, कन्हैया कौशल, विवेक पंडित, राघवेंद्र पाठक, कमल पालीवाल, संजीव गोस्वामी, अभय पंडित, सुमित शर्मा, निशांत पथवारिया, अमित अग्निहोत्री, गोपाल आर्य, सचिन अग्निहोत्री, केतन शर्मा, मयंक शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User