नपा गुना ने दिये वाहनों के भौतिक सत्यापन के निर्देश

Wednesday, March 11, 2026 - 20:44
Updated: 5 months ago
0
नपा गुना ने दिये वाहनों के भौतिक सत्यापन के निर्देश

गुना (आरएनआई) आज प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा छोटे कचरा वाहनों पर लगे वाहन चालकों एवं अग्निशमन वाहन चालकों की मीटिंग ली गई।

 मीटिंग के दौरान सभी कचरा वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आप अपने प्रभार वाले वार्ड में पार्षद महोदय से अपनी उपस्थिति के हस्ताक्षर करा कर लायेंगे।

 सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि कई सम्माननीय पार्षदों द्वारा कचरा गाड़ी प्रतिदिन वार्ड में नहीं आने की शिकायत मिल रही थी, हमने कई वार वाहन चालकों को समझाइश दी किंतु बार-बार शिकायत प्राप्त होनें के कारण वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह संबंधित वार्ड के पार्षद महोदय से अपनी उपस्थिति प्रमाणित कराकर लायेंगे, जिससे कचरा गाड़ियों का प्रतिदिन वार्डों में जाने का भौतिक सत्यापन हो सकेगा।

 इसके अतिरिक्त ग्रीष्म कालीन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए तथा गुना नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों के पकने को ध्यान रखते हुए सभी फायर वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सदैव सेवा के लिए तत्पर रहे,जिससे कहीं से भी आगजनी की सूचना आने पर तत्काल अग्निशमन दल रवाना हो सके, जिससे किसानों की फसल का नुकसान न हो साथ ही आगजनी की घटना को भी तत्काल रोका जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User