पदोन्नति पर नपा कर्मचारियों ने अध्यक्ष, सीएमओ का माना आभार

Sunday, August 16, 2026 - 20:17
Updated: 1 day ago
0
पदोन्नति पर नपा कर्मचारियों ने अध्यक्ष, सीएमओ का माना आभार

नगर पालिका गुना में 14 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद कर्मचारियों की पदोन्नति होंने पर कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया। 

 मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद गुना द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों को पदोन्नति हेतु भर्ती एवं सेवा शर्त नियम 1968 के प्रावधानों के अंतर्गत नपा अध्यक्ष द्वारा प्रेसिडेंट इन काउंसिल से स्वीकृति प्रदान कर वरिष्ठता सूची जिला चयन समिति संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, ग्वालियर भेजी गई।

 जिला चयन समिति की अनुशंसा अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता,

 मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी द्वारा इस निकाय के 28 कर्मचारियों को पदोन्नति कर, देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस को हमेशा के लिए कर्मचारियों के मन मस्तिष्क में चिरस्थाई बना दिया, जिसमें सहायक वर्ग एक के पद पर दो कर्मचारी, सहायक वर्ग 2 के पद पर पांच कर्मचारियों एवं राजस्व निरीक्षक के पद पर पांच कर्मचारियों व सहायक निरीक्षक के पद पर पांच व सहायक ग्रेड 3 पर तीन कर्मचारी, वाहन चालक के पद पर एक व स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर आठ कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। कर्मचारियों व उनके परिवारों में पदोन्नति होने से खुशी की लहर है।

 कर्मचारियों द्वारा देश के 80 में स्वतंत्रता दिवस पर पदोन्नति होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी का नगर पालिका के सभा कक्ष में शाल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया व आभार व्यक्त किया, जिसमें समस्त पदोन्नत कर्मचारियों की ओर से नरेंद्र नोनेरिया द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शाल श्रीफल पुष्प मालाओं से तथा श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष का राजेश शर्मा द्वारा शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया। सभी पदोन्नति कर्मचारियों ने अध्यक्ष एवं सीएमओ का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्मचारियों द्वारा मध्य प्रदेश सरकार एवं ग्वालियर चंबल संभाग के संयुक्त संचालक अमर सत्य गुप्ता सहित जिले की चयन समिति एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया, एवं अध्यक्ष एवं परिषद के सभी पार्षद गण द्वारा कर्मचारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहती है इनकी तत्परता के कारण ही ग्वालियर संभाग में सबसे पहले और सबसे अधिक पदोन्नति गुना नगर पालिका में हुई है। कर्मचारियों के पदोन्नति पर पूर्व पार्षद सुनील मालवीय द्वारा अध्यक्ष एवं सीएमओ का आभार व्यक्त किया। एवं बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया, आभार रामनाथ मेहरा द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User