देवास में DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां, तिरंगा यात्रा पर हमला; एक दर्जन से ज्यादा घायल

Friday, August 14, 2026 - 17:34
0
देवास में DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां, तिरंगा यात्रा पर हमला; एक दर्जन से ज्यादा घायल

देवास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही भाजपा ग्रामीण मंडल की तिरंगा यात्रा के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। डीजे की तेज आवाज और कंपन से पेड़ों पर मौजूद हजारों मधुमक्खियां भड़क उठीं और उन्होंने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

अचानक हुए हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग सड़क छोड़कर खेतों की ओर दौड़ पड़े और इस दौरान कुछ लोग कीचड़ में गिरते-पड़ते नजर आए।

घायलों में कुछ को इलाज के लिए देवास जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर बताई जा रही है। वहीं कई घायलों का विजयागंज मंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है।

मधुमक्खियों के हमले में विजेंद्र सिंह पटलावदा, रिंकू समेत एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा नेता जुगनू गोस्वामी और हितेंद्र सिंह बना समेत अन्य नेता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

घटना के बाद कुछ समय के लिए तिरंगा यात्रा प्रभावित रही और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User