गुना में जलभराव से बेहाल पॉश सोनी कॉलोनी, गंदे पानी और बीमारी के खतरे के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर रहवासी

Monday, August 17, 2026 - 22:46
Updated: 5 hours ago
0
गुना में जलभराव से बेहाल पॉश सोनी कॉलोनी, गंदे पानी और बीमारी के खतरे के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर रहवासी

शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक सोनी कॉलोनी का नजारा देखिए 

यहाँ नालियों से बहकर नदी-नालों में जाने वाला पानी घरों के आगे जमा हो गया 

लोगों ने मोटी राशि खर्च कर प्लाट लिए और आलीशान मकान बनायें लेकिन घर के बाहर का नजारा तलैया से कम नहीं है 

ज़्यादा दिन पानी ठहरा तो मच्छर और बीमारी का खतरा तय 

इसी पानी के नीचे पीने के पानी की पाइप लाइन जा रही है और इस पानी में घर के टॉयलेट का गंदा पानी मिल रहा है 

नगर पालिका और उनकी इंजीनियरिंग को यहाँ अपने प्रयास करने चाहिए 

बताइए कौन जिम्मेदार है इस हालात के लिए

शहर की इस तस्वीर को माननीय विधायक महोदय को देखना चाहिए 

नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर साहब और सांसद जी को भी यह देखना चाहिए कि उनके जिले के वाशिंदे किस हाल में जी रहें हैं?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User