अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को नोटिस, विशेषाधिकार हनन मामले में 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

Friday, August 14, 2026 - 22:23
0
अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को नोटिस, विशेषाधिकार हनन मामले में 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई कथित असंसदीय टिप्पणी के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना से जुड़े दो नोटिस पर जवाब देने को कहा है।

यह मामला सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणियों से जुड़ा है। भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी को 28 अगस्त तक अपना जवाब या पक्ष रखना होगा, जिसे आगे लोकसभा अध्यक्ष के विचार के लिए भेजा जाएगा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने नोटिस में आरोप लगाया कि चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लगाने से पहले सदन के नियमों के तहत आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

वहीं, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणियां सदन की मर्यादा और संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं थीं। उन्होंने लोकसभा सचिवालय से मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की।

जायसवाल ने कहा कि सरकार की नीतियों की आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक, मानहानिकारक या असंसदीय भाषा का इस्तेमाल सदन की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने अपने नोटिस में लोकसभा के नियम 352 और 353 का भी उल्लेख किया, जो चर्चा के दौरान लगाए जाने वाले आरोपों और व्यक्तिगत टिप्पणियों से संबंधित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User