जीवन हत्याकांड: आज होगा अंतिम संस्कार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन; सरकार ने मानी सभी मांगें
जीवन हत्याकांड को लेकर न्याय समिति और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच हुई वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त हो गया है। समिति के अनुसार, सरकार ने उनकी सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है। इसके बाद आज किनाला में जीवन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
समिति सदस्य और पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने बताया कि 15 अगस्त को हांसी में प्रदर्शन के दौरान लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेकर रद्द किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश अत्री की गिरफ्तारी को लेकर ठोस आश्वासन दिया है।
समिति के अनुसार, हांसी में पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को भी वापस लौटाया जाएगा। इसके अलावा जीवन के परिवार को सरकार की ओर से मदद उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी है।
मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद न्याय समिति ने आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब परिवार और समर्थकों की मौजूदगी में आज किनाला में जीवन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)