हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 चरण-2 में ‘शक्ति संवाद’ का आयोजन

Wednesday, April 8, 2026 - 17:22
Updated: 4 months ago
0
हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 चरण-2 में ‘शक्ति संवाद’ का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 अभियान के अंतर्गत स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। लाभार्थियों ने अपने विचार एवं समस्याएँ साझा कीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को भोजन से पूर्व सही तरीके से हैंडवॉश करने की विधि समझाई तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, अटल आवासीय योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला पावरलाइन 112 सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला थाना, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User