लीकेज एवं सप्लाई से संबंधी शिकायतों का निस्तारण 48 घंटे में करें:- अनुनय झा
हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत किये कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की आईजीआरएस पोर्टल पर पेयजल सप्लाई, पाईप लीकेज एवं कनेक्शन से संबंधित लम्बित शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी जेई को निर्देश दिये कि लीकेज एवं सप्लाई से संबंधित शिकायतों का निस्तारण 48 घंटे में कराना सुनिश्चित करें और आगामी बैठक में जिन जेई की शिकायत अधिक पायी जायेगी उनको प्रतिकूल प्रतिविष्ट दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों पर विशेष ध्यान देकर ग्रामवासियों को कनेक्शन उपलब्ध करायें और पाईप लाइन के लिए खोदी गयी सड़कों एवं गलियों की पाईप लाइन डालने के बाद मरम्मत भी कराते जाये। उन्होने सभी जेई जनप्रतिनिधियों से प्रत्येक सप्ताह वार्ता करें और प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अधिशासी अभियंता जल निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित समस्त एई एवं जेई आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)