स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली ने ली मासूम की जान: हसायन सीएचसी में अव्यवस्थाओं का अंबार

Mar 11, 2026 - 11:38
Mar 11, 2026 - 11:38
 0  675
स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली ने ली मासूम की जान: हसायन सीएचसी में अव्यवस्थाओं का अंबार

हाथरस (आरएनआई)  जनपद के हसायन स्थित सरकारी अस्पताल (सीएचसी) में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और स्वास्थ्य कर्मियों की कथित संवेदनहीनता के कारण एक नवजात को अपनी जान गंवानी पड़ी। पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।क्या है पूरा मामला?कानऊ निवासी मनोज कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 मार्च 2026 की रात वह अपनी पत्नी रश्मि को प्रसव हेतु हसायन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल के शौचालयों में गंदगी का अंबार था और पानी तक की सुविधा नहीं थी। प्रसव पीड़ा के दौरान जब परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को बुलाने का प्रयास किया, तो वह सोती हुई मिलीं। बार-बार जगाने पर नर्स ने इलाज करने के बजाय परिजनों के साथ अभद्रता की।अंधेरे और बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें पीड़ित के अनुसार, सुबह 7:00 बजे बच्चे के जन्म के बाद उसकी सांसें थमने लगी थीं। डॉक्टरों ने बच्चे को 'हीटिंग' देने की जरूरत बताई, लेकिन अस्पताल में बिजली गुल थी और जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं थी। मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने खुद उच्चाधिकारियों (एसडीओ) को फोन किया, तब जाकर बिजली सुचारू हुई। अस्पतालों के चक्कर काटते बीता समय अस्पताल ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाथरस रेफर कर दिया। वहां से उसे अलीगढ़ के सर्राफ मेमोरियल और फिर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। अंततः 4 मार्च की रात खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
पीड़ित पिता मनोज कुमार ने जिलाधिकारी से अपील की है कि हसायन सरकारी अस्पताल में जनरेटर, सुलभ शौचालय, बिजली और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को अपना बच्चा न खोना पड़े। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है!

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0