सीबीएसई 12वीं में पाठशाला द ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अनुषा और सुप्रिया ने 96% अंक हासिल किए
कछौना, हरदोई (आरएनआई) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं परीक्षा में पाठशाला द ग्लोबल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का एक बार फिर परिचय दिया है। विद्यालय की छात्राओं अनुषा सिंह और सुप्रिया सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्चिता सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक एवं स्नातक एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आधुनिक तकनीक, अनुशासन और संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत क्षमताओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्मार्ट क्लास, नियमित मूल्यांकन और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता है।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)