मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक

Friday, June 12, 2026 - 22:46
Updated: 2 months ago
0
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बिना गारंटी एवं ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उद्यम स्थापना के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। योजना के माध्यम से प्रदेश में सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन को गति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उन्होंने बताया कि युवाओं को योजना के माध्यम से विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के सपनों को साकार करने तथा उन्हेंविश्व रोजगारदाता के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बैकों को निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह, समस्त बैंकों के प्रतिनिधि, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User