महिला थाना की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद
हाथरस (आरएनआई) महिला थाना की पहल पर एक पारिवारिक विवाद काउंसलिंग के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। इस प्रक्रिया में थाना प्रभारी रितु तोमर की भूमिका अहम रही, जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को समाप्त कराया।मामले के अनुसार रेनू कुमारी निवासी खेड़ा परसौली थाना चंदपा ने 20 जनवरी 2026 को अपने पति अजय कुमार निवासी सिरावली थाना सासनी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी थी। आरोप था कि पति और ससुराल पक्ष मारपीट व गाली-गलौज करते हैं।मिशन शक्ति फेज 5 के तहत दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। वार्ता के दौरान पति व ससुराल पक्ष ने भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। वहीं महिला ने भी आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने की इच्छा जताई।काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई के बजाय समझौते का रास्ता अपनाया और साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस की इस पहल से एक परिवार टूटने से बच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)