भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर एकमहत्वपूर्ण बैठक हुई

Thursday, March 26, 2026 - 19:11
Updated: 5 months ago
0
भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर एकमहत्वपूर्ण बैठक हुई

अलीगढ़ (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अलीगढ़ महानगर भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज क्यामपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा ने की। बैठक में महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बताया गया कि 29 मार्च को आकाशवाणी रेडियो पर 132 वां 'मन की बात ' कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे, जिसे बूथ स्तर पर आयोजित किया जायेगा।

6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर झंडारोहण कर मनाया जायेगा और पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर भी झंडारोहण करेंगे। इसके अलावा योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों का साहित्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर और बूथ-बूथ पर पहुंचाया जायेगा। 6 और 7 अप्रैल को पार्टी के प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित की जायेगीं। 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों की जानकारी, गांव चलो अभियान चलाने, स्वच्छता अभियान के आयोजन और लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने के लिए जोर दिया जायेगा। इसके बाद 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई, शाम को दीप प्रज्जवलन और प्रत्येक बूथ पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक का संचालन महानगर उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से डॉ दिनेश शर्मा, निधीश भट्ट एडवोकेट, आलोक प्रताप सिंह, आदित्य अग्रवाल, डौली पाराशर, सुभाष सुभानु गुप्ता, पवन लवानियां, राधेश्याम, ऋषि वर्मा, अनुराग शर्मा, पंकज वर्मा, बीडी शर्मा, जगदीश महाजन, दीपांशु चतुर्वेदी, रोहताश उपाध्याय, सत्यदेव दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User