प्रसूति कार्य में लापरवाही पर एलएचवी निलंबित

Thursday, May 14, 2026 - 21:19
Updated: 3 months ago
0
प्रसूति कार्य में लापरवाही पर एलएचवी निलंबित

गुना (आरएनआई) कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनवाडीहाट, ब्लॉक आरोन में पदस्थ एल.एच.व्ही. श्रीमती सुषमा कुजूर को लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

जारी आदेशानुसार मेडिकल ऑफिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनवाडीहाट द्वारा 17 अप्रैल 2026 को शिकायत प्रस्तुत कर श्रीमती सुषमा कुजूर पर संस्था का माहौल खराब करने, प्रसव कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने, प्रसूताओं एवं स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा शासकीय प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच हेतु कलेक्टर श्री कन्‍याल के निर्देश पर 03 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया, जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिल्पा टांटिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बीजू थॉमस एवं जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी श्रीमती सविता श्रीवास्तव को शामिल किया गया। जांच दल ने 30 अप्रैल 2026 को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि संबंधित एल.एच.व्ही. द्वारा शासकीय नियमों एवं चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। प्रसव एवं गर्भपात संबंधी मामलों में बिना सक्षम चिकित्सकीय अनुमति कार्य किए गए तथा बिना चिकित्सक के हस्ताक्षर मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

कलेक्‍टर द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्रीमती सुषमा कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीनागंज नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User