गुना में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च, कांग्रेस से माफी की मांग

Sunday, August 16, 2026 - 20:19
Updated: 1 day ago
0
गुना में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च, कांग्रेस से माफी की मांग

गुना। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुना में विशाल विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं से इस मामले में माफी मांगने की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शास्त्री पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद हाथों में मोमबत्तियां लेकर लक्ष्मीगंज से जय स्तंभ चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम् का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ समेत अन्य नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् का जानबूझकर अनादर करने का आरोप लगाते हुए इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का काम किया और यह देश के गौरव एवं स्वाभिमान का प्रतीक है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् की प्रस्तुति के साथ किया गया।

इस दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, धरम सोनी, जिला महामंत्री रविंद्र रघुवंशी, संतोष धाकड़, चंद्र प्रकाश अहिरवार, राधेश्याम पारीख, गजेंद्र सिकरवार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User