शासन की योजनाओं के समस्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – जि.पं. सीईओ
गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में शासन योजनाओं के निर्माण सहित विभिन्न अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गुना के निर्माण कार्य तथा ग्रामीण विकास विभाग की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पंचायत राज, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन), सीएम हेल्पलाईन, धारा 40 एवं 92 के प्रकरण, न्यायालयीन प्रकरण, म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण, आजीविका मिशन योजना की पंचायतवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री दुबे ने सर्वप्रथम शिक्षा विभाग के निर्माण कार्य टोटल 450 में से मात्र 272 पूर्ण होने एवं 178 कार्य अपूर्ण होने पर नाराजगी जाहिर की व शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत अधूरी, अप्रारंभ एवं बंद पड़ी जनमन आंगनवाड़ियों, बाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की एवं अधूरे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया व यह सुनिश्चित कर ले कि किसी भी पंचायत में पीने योग्य पानी की कमी ना रहे एवं एकल नलजल योजनाओं का क्रियान्वयन समय समय पर करते रहे एवं नलजल योजना की विभिन्न टीएस भी समय पर जारी करें।
मनरेगा योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए "एक बगिया माँ के नाम" अंतर्गत सिपरी पोर्टल पर लेबर यदि किसी कार्य में शून्य पाई जाती हे तो संबंधित के खिलाफ कारण बताओ सूचना पत्र जारी होगा एवं वेतन भी काटने के निर्देश दिए व जिले में टोटल मटेरियल कोष्ट 764.68 लाख के विरुद्ध अभी तक 317.50 लाख बुक हुआ है, जिसमें बमौरी जनपद में पिछले एक माह में शून्य प्रतिशत मटेरियल बुक होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
सीईओ जिला पंचायत ने सभी निर्माण कार्यों पर 100 प्रतिशत लेबर लगाने के निर्देश दिये। एवं निर्माण कार्यों की जियो टैग समय समय पर करते रहे व टेक्निकल समस्याओं से निपटने हेतु टिप्स दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने लंबित हितग्राहियों की समग्र ई-केवायसी कराने के निर्देश दिये। जिले में टोटल 147745 के विरुद्ध 140369 की केवाईसी पूर्ण होने पर व 7376 का गेप होने पर जल्द केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले के ग्रामीण जनमन आवास टोटल 10887 के विरुद्ध 8480 =77.89 प्रतिशत पूर्ण होने पर प्रदेश में 15 वे नंबर पर होने एवं प्रधानमंत्री आवास प्लस में जिले के टोटल 25312 के विरुद्ध 12744 पूर्ण होकर प्रदेश में 26 वे नंबर होने हेतु नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत आवास जल्द पूर्ण कराने हेतु निर्देश संबंधित उपयंत्री, सेक्टर प्रभारियों एवं ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास को दिये गए।आवास योजना के कार्यों में रुचि न लेना या लापरवाही से कार्य करने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
पंचायत राज अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पंचायत भवन, सामुदायिक भवन के गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश समस्त सीईओ जनपद पंचायत को दिये गए। साथ ही पंचायतों में "कर वसूली" के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिये गए। समय समय पर संबंधित अधिकारी एवं जनपद सीईओ निर्माण कार्यों का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया एवं जो कार्य आरईएस द्वारा स्वीकृत हैं उनका फॉलोअप आरईएस की टीम करें एवं वह स्वयं भी पंचायतों में निरीक्षण करें, ताकि कार्य पूर्णता में प्रगति आ सके।
बैठक में जितेंद्र मंडलोई ईई आरईइस गुना, संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, पुष्पेंद्र व्यास प्रभारी अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जितेंद्र मंडलोई कार्यपालन यंत्री आरईएस, गौरव यादव सीईओ आरोन, सुश्री योगिता परमार सीईओ गुना, संजीत श्रीवास्तव सीईओ चाचौड़ा, गौरीशंकर राजपूत सीईओ राघौगढ़, जिला पंचायत से महेश शुक्ला पीओ वाटरशेड, सुरेंद्र संघवी स्थापना, नरेश श्रीवास्तव जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण), रविंद्र अग्रवाल लेखाधिकारी, शिवम दीक्षित जिला समन्वयक (आवास ग्रामीण), अभिलाषा कोकाटे एपीओ,शशि शुक्ला प्रभारी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन, हनिफ अहमद खान लेखाधिकारी, उषा भार्गव लेखा अधिकारी, सतीश सैनी डीपीएम आरजीएसए, डीसी संदीप मेहरा आरजीएसए समस्त जनपद पंचायत स्टाफ एवं समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीईओ, सहायक लेखाधिकारी, ब्लॉक समन्वयक सहित जिला एवं जनपद पंचायतों का समस्त अमला उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



