गुना में अतिक्रमण पर कार्रवाई: 8 हजार जुर्माना, सामान जब्त
गुना (आरएनआई) यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए जय स्तंभ चौराहा से बजरंगगढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर प्रभावी चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें कुल ₹8000 का जुर्माना वसूला गया

साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर रखे गए सामान के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए सामग्री जब्त की गई एवं चालान बनाए गए।

अभियान के दौरान सभी संबंधितों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह कार्यवाही अब प्रतिदिन निरंतर जारी रखी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)