कलेक्टर ने सुनी वृद्ध मां-बेटे की व्यथा, रेडक्रॉस से दिलाई 10 हजार की सहायता

Tuesday, June 16, 2026 - 22:28
Updated: 2 months ago
0
कलेक्टर ने सुनी वृद्ध मां-बेटे की व्यथा, रेडक्रॉस से दिलाई 10 हजार की सहायता

गुना(आरएनआई) आर्थिक तंगी और पेंशन संबंधी समस्या से जूझ रहे वृद्ध हितग्राहियों को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने तत्काल राहत प्रदान करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी से 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई। साथ ही वृद्ध महिला श्रीमती मेवा बाई को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) भी उपलब्ध कराई गई।

 कर्नेलगंज निवासी श्रीमती मेवा बाई एवं उनके पुत्र अशोक सेलर की समस्या सामने आने पर कलेक्टर ने दोनों को बुलाकर उनकी बात सुनी और तत्काल सहायता के निर्देश दिए। इसके बाद रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

 सामाजिक न्याय विभाग द्वारा प्रकरण की जांच में पाया गया कि दोनों हितग्राही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित हैं तथा उन्हें पूर्व में नियमित रूप से पेंशन प्राप्त होती रही है। जांच के अनुसार अप्रैल और मई 2026 की पेंशन राशि राज्य स्तर से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें उक्त अवधि की पेंशन प्राप्त नहीं हो सकी थी।जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण की निगरानी की जा रही है तथा हितग्राहियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User