एसबीएस स्कूल के छात्र ओम का सैनिक स्कूल में चयन होने पर किया सम्मान

Sunday, April 12, 2026 - 17:52
Updated: 4 months ago
0
एसबीएस स्कूल के छात्र ओम का सैनिक स्कूल में चयन होने पर किया सम्मान

हाथरस (आरएनआई) सिकंदराराऊ।एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी के छात्र का लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल में कक्षा छह में चयन हुआ है। छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय में प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। 

एसबीएस स्कूल के मेधावी छात्र ओम शर्मा ने सैनिक स्कूल की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। ओम शर्मा का सैनिक स्कूल में चयन होने पर छात्र के परिवार व विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी, प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने सैनिक स्कूल में चयनित छात्र ओम शर्मा को अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर इस सफलता के लिए सम्मानित किया। प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने कहा कि वह स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। जिससे स्कूल के बच्चे नाम रोशन कर सकें।डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए वह भी समय दें। बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ-साथ परिवार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बच्चों को घर पर शिक्षा के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना अभिभावकों की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा, रुकम पाल सिंह, अनंत देव चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, बंटी यादव, ऋषि पाल सिंह ,रोहित कुमार, प्रशांत कुमार, ऋषभ शर्मा ,अश्वनी कुमार, याशिका चतुर्वेदी ,राधा , मंजू गुप्ता, सृष्टि शर्मा, लवी ,हेमा पाराशर, ज्योति, बृजेश कुमारी, करिश्मा, कमलेश ,ज्योति उपाध्याय, नेहा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User