ऋण स्वीकृति में शिथिलता पर जिलाधिकारी सख्त, सोलर पैनलों की तकनीकी खामियों के त्वरित समाधान के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सजग और सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना की धीमी रफ्तार और बैंकों की उदासीनता पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देशित किया कि ऐसे बैंकों की सूची तत्काल प्रस्तुत की जाए, जो योजना के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, ताकि उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री सूर्य योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे सफल बनाना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।
साथ ही जिलाधिकारी ने सोलर पैनलों में कम वोल्टेज जैसी तकनीकी समस्याओं पर भी गंभीरता दिखाते हुए विद्युत विभाग एवं संबंधित वेन्डरों को निर्देशित किया कि शिकायतों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)