अभाविप बावन नगर इकाई का पुनर्गठन, रघुवीर सिंह अध्यक्ष व अजीत शुक्ला मंत्री बने

Thursday, May 14, 2026 - 19:22
Updated: 3 months ago
0
अभाविप बावन नगर इकाई का पुनर्गठन, रघुवीर सिंह अध्यक्ष व अजीत शुक्ला मंत्री बने

बावन, हरदोई (आरएनआई) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बावन नगर इकाई का पुनर्गठन मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन ने आगामी सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताएं भी निर्धारित कीं।

विभाग प्रमुख एवं चुनाव अधिकारी इकलाख खान 'गुरुजी' की देखरेख में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से रघुवीर सिंह को नगर अध्यक्ष तथा युवा कार्यकर्ता अजीत शुक्ला को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अभाविप बावन नगर इकाई के पालक प्रांशु वाजपेयी, तहसील संयोजक प्रियांशु सिंह तथा जिला संयोजक पुनीत भोलू विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला संयोजक पुनीत भोलू ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक आंदोलन है, जो छात्रों के हितों के लिए समर्पित होकर "ज्ञान, शील और एकता" के सिद्धांत पर कार्य करता है।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि बावन क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना, छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करना तथा राष्ट्रवादी विचारों को महाविद्यालयों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं नगर मंत्री अजीत शुक्ला ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है और संगठन हर स्कूल व कॉलेज तक पहुंचकर छात्रों को जोड़ने का कार्य करेगा।

चुनाव अधिकारी इकलाख खान गुरुजी ने नवीन टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभाविप कार्यकर्ता का जीवन छात्र हित, समाज हित और राष्ट्र हित के लिए समर्पित होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User