सीएमओ ने किया जनगणना हेतु मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण

Wednesday, March 11, 2026 - 20:46
Updated: 5 months ago
0
सीएमओ ने किया जनगणना हेतु मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण

गुना (आरएनआई)प्र. मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजुषा खत्री ने आगामी जनगणना के मद्देनजर जिले में मकान सूचीकरण और नंबरिंग कार्य का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुना मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री खत्री जनगणना कार्य निदेशालय से गुना जिले के प्रभारी श्री मनोज कनाडे ने फील्ड स्टाफ को प्रत्येक भवन पर स्पष्ट और त्रुटिहीन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मकानों पर नंबर ऐसे स्थान पर डालें जो आसानी से दृश्य हो। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे गणना कर्मियों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर टेस्ट सीएमएमएस पोर्टल पर होगा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित आगामी गतिविधियों के लिए दिनांक 12 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र में टेस्ट सीएमएमएस पोर्टल पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना जिला प्रभारी मनोज कनाडे की उपस्थिति में जिले के सभी चार्ज अधिकारियों एवं जनगणना लिपिकों द्वारा पोर्टल का व्यावहारिक अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि तथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना 2027 के प्रथम चरण की गतिविधियों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि आगामी कार्य निर्धारित समयसीमा में सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User