अतिक्रमणकारियों ने वन चौकीदार पर किया लाठी से हमला, पैर में फ्रैक्चर; जिला अस्पताल में भर्ती

Monday, August 17, 2026 - 22:48
Updated: 4 hours ago
0
अतिक्रमणकारियों ने वन चौकीदार पर किया लाठी से हमला, पैर में फ्रैक्चर; जिला अस्पताल में भर्ती

वन परिक्षेत्र बमौरी के अंतर्गत आने वाली बीट मछरिया की प्लांटेशन पर चौकीदारी करने वाले रमेश बाबू भील पर अतिक्रमण कारियों ने जंगल में लाठियों से हमला कर दिया। जिससे रमेश चौकीदार का पैर फैक्चर होने से साथ दूसरे पैर में भी चोट आई है। फ़िलहाल गंभीर रूप से घायल होने से रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि अधिकारी कर्मचारियों की सांठगांठ के चलते वन भूमि पर अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन इस प्रकार की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। इसका खामियाजा छोटे कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है इसका उदाहरण सामने है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User